Property Mutation News: पोर्टल पर म्यूटेशन हो जाएगा अपलोड होते ही जारी संपत्ति का पंजीकरण।
Property Mutation News: आपको बता दें कि रजिस्ट्री होते ही म्यूटेशन अपने आप web Halaris portal पर अपलोड हो जाएगा। 10 दिन तक कोई आपत्ति नहीं आने पर म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
हरियाणा सरकार की ओर से जारी नए आदेश
Property Mutation News: यदि आप भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम या फरीदाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आप ही के लिए है। जैसा की हम सब जानते हैं कि पहले प्रॉपर्टी का सौदा पूरा होने के बावजूद प्रॉपर्टी म्यूटेशन के लिए महीनों तक तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे पर अब हरियाणा सरकार की ओर से जारी नए आदेश के बाद अब प्रॉपर्टी का म्यूटेशन ऑनलाइन पोर्टल पर होते ही अपने आप अपलोड कर दिया जाएगा।

Read More
पोर्टल पर म्यूटेशन होगा अपलोड संपत्ति का पंजीकरण होते ही
Property Mutation News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 जुलाई को पोर्टल लॉन्च करके इस सेवा की घोषणा की थी। आपको बता दें कि हरियाणा में कई जगहों पर म्यूटेशन को दाखिल-खारिज भी कहा जाता है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के बाद अब लोगों को म्यूटेशन कराने के लिए पटवारी के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
पहले की प्रक्रिया
Property Mutation News: पहले नामांतरण के लिए पटवारी को रजिस्ट्री की कॉपी देनी होती थी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के बाद पटवारी जांच कर उसे पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करता था। पहले रजिस्ट्री के 7 दिनों के भीतर म्यूटेशन करने का समय दिया जाता था. जब पटवारी म्यूटेशन को ऑनलाइन अपलोड करता था तो वह कानूनगो से होते हुए तहसीलदार के पास जाता था। इसमें लोगों का काफी समय बर्बाद हो जाता था।
म्यूटेशन भी पोर्टल पर अपलोड
Property Mutation News: लोगों को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अब रजिस्ट्री के साथ-साथ म्यूटेशन भी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिससे लोगों का समय बचेगा। अब कागजात को पटवारी के पास ले जाने की जरूरत नहीं होगी। 10 दिन बाद संबंधित तहसील अथवा अटल सेवा केंद्र से म्यूटेशन की कॉपी ली जा सकती है।