New Retirement Age: कर्मचारियों को मिली खुशी की सौगात.
New Retirement Age: आपको बता दे कि काफी समय से सरकारी कर्मचारियों द्वारा सरकार से रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही कई राज्य सरकार द्वारा अपने अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ प्रोफेसरों के सेवानिवृति आयु में बदलाव करने पर भी विचार किया जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष है और अब इसे बढ़ाकर 65 वर्ष तक तय किये जाने पर विचार किया जा रहा है।

65 वर्ष की उम्र तक नौकरी कर पाएंगे कर्मचारी
New Retirement Age: सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस नियम को लागू किया जा सकता है और इसे लेकर सभी सरकारी कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। जल्द ही कर्मचारियों के रिटायरमेंट से जुड़ा अपडेट सरकार द्वारा सामने आने वाला है। यदि सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 5 साल की बढ़ोतरी की जाती है तो इससे कर्मचारियों को बहुत लाभ मिलेगा। अब सभी सरकारी कर्मचारी 65 वर्ष की उम्र तक नौकरी कर पाएंगे।
Read More
नए नियमों की होगी शुरुआत फरवरी में
New Retirement Age: सूत्रों के अनुसार यूपी राज्य में 1 फरवरी 2023 से नए सेवा नियम लागू किये जा रहे हैं, जिसके अंतगर्त रिटायरमेंट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बहुत फायदा मिलेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम में संविदा तौर पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों के अलावा संविदा चालक और परिचालक भी 65 वर्ष की उम्र तक सेवा दे पाएंगे। आपको बता दें कि फिलहाल संविदा संचालक की रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष ही निर्धारित है, किन्तु जल्द ही वे 65 वर्ष की उम्र तक कार्य कर पाएंगे।
आपको बता दे कि कर्मचारी काफी समय से रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे और अब राज्य सरकार ने इस विषय पर मंजूरी दे दी है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी किये गए दिशा निर्देशों के बाद से परिवहन निगम प्रबंधन ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त चालकों और परिचालकों को भी 65 वर्ष तक की आयु तक कार्य करने के लिए आदेश पारित किया है। सूत्रों के मुताबिक इस नियम को फरवरी माह तक पूरी तरह से लागू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही इस संबंध में एमडी की तरफ से राज्य के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक को भी पत्र भेज दिया गया है।
5 साल तक कार्य कर सकते हैं कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर
New Retirement Age: राज्य सरकार के इस नए नियम के अंतगर्त सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बहुत फायदा मिलने वाला है। इस संबंध में परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि रिटायरमेंट की अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ-साथ संविदा संचालकों को भी प्राप्त होगा।
परिवहन विभाग के जो अधिकारी और कर्मचारी 60 साल की उम्र में रिटायर हुए हैं, अब वे भी कॉन्ट्रैक्ट के अंतगर्त 5 साल तक संविदा कर्मचारी के तौर पर काम कर सकते हैं।
Karmasariyoh ka retirement age barhanese yuvayon ko bhari nuksa. Hoga, Savi pod 5saal take bandh ho jayegi.Berozgari aeisei bahut jyada hai ,Khali huye podohko yuvayonse bharnese jyada achar HOTA.