Moye Moye: इंस्टा रील्स पर बहुत देख लिया ‘मोए मोए’, आखिर क्या है इसका मतलब?
Moye Moye: जैसे ही आप फोन उठाते हैं और इंस्टाग्राम ऐप खोलते हैं, यह तुरंत स्पष्ट हो जाता है कि हर दूसरा इंसान मोये मोये पर रील्स बना रहा है। सर्बिया में जन्म लेकर मोये मोये सभी राष्ट्रीय सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय सेंसेशन में बदल चुका है।
यह अपनी आकर्षक धुन और पाॅपुलैरिटी की बदौलत एक वैश्विक संगीत सनसनी बन गया है। लेकिन हर कोई एक ही सवाल के बारे में सोच रहा है। आख़िर मोये-मोये का मतलब होता क्या है? यदि आप भी अबतक इसके अर्थ से अनजान थे तो हम आज आपको बताएंगे कि मोए-मोए असल में क्या है।
Dunki Movie Story In Hindi: शाहरुख की नई फिल्म डंकी की कहानी जिसमें, कॉमेडी भी है और इमोशनल भी।
Moye Moye: ट्रेडिंग की लिस्ट में कैसे आया ‘मोए-मोए’ ?
Moye Moye: सर्बियाई गायक-गीतकार तेया डोरा का ‘डेज़नम’ संगीत वीडियो ‘मोये मोये’ ट्रेंड का स्रोत हैं। आपको बता दें, ‘डेज़ानम’ एक सैड सांग है। अचानक से इस धुन का इस्तेमाल रीलों में होने लगा है।
यह अप्रत्याशित है कि दर्द भरे गाने भी हास्य क्लिप और मीम्स का विषय हैं। यह जानना भी दिलचस्प है कि ‘मोये मोये’ सोशल मीडिया चलन की शुरुआत कैसे हुई। यह सब टिकटॉक के साथ शुरू हुआ।
Moye Moye: वीडियो पर लोगों का ये है रिएक्शन
Moye Moye: इस वीडियो में गाने वाली लड़की तेया डोरा है और वह काफ़ी दुखी नज़र आ रही है। पूरे गाने के दौरान, वह एकान्त स्थानों में गाती है। भारत में लोग इस वीडियो को देखने और रील बनाने में शानदार समय बिता रहे हैं। लोग इस पर मजे ले रहे हैं और खूब रील्स बना रहे हैं।
इसका सुनने वालों पर काफी सूदिंग इफेक्ट पड़ता है। भारतीय उपयोगकर्ताओं ने गाने को एक्टिंग वीडियो, हास्य मीम्स और सोशल मीडिया साइटों पर अन्य क्रिएटिव कंटेट में शामिल कर दिया है।
किसी ने भी यह अनुमान नहीं लगाया होगा कि सर्बियाई संगीत भारत में इतना लोकप्रिय हो जाएगा। वीडियो पर कई भारतीय प्रतिक्रियाएं भी आईं। किसी ने कमेंट किया, “इस गाने का भारत में एक अलग फैनबेस है।” एक अन्य ने कहा, “यह भारत में एक मीम गाना है लेकिन वे इस गाने का मतलब नहीं समझते हैं, यह एक सच्चा मास्टरपीस है।”
‘मोए-मोए’- आख़िर क्या है इसका मतलब?
Moye Moye: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो में एक सर्बियाई गाने के बोल हैं। लेकिन यह मोए-मोए की जगह ‘मोए मोरे’ है। इससे पता चलता है कि कुछ लोग इसका गलत उच्चारण कर रहे हैं।
अब, जैसे-जैसे मोए-मोए को लोकप्रियता मिली, अधिक लोगों ने इसे अपनाना शुरू कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सर्बिया के इस म्यूजिक को गाने वाले सिंगर का नाम तेया डोरा हैं, जो इस समय संगीत जगत में धूम मचा रहा है। यूट्यूब चैनल Južni vetar द्वारा इसे पोस्ट किए हुए आठ महीने बीत चुके हैं और अब तक इसे 58 मिलियन यानी लगभग 6 करोड़ बार देखा जा चुका है।
अब आप सोच रहे होंगे कि इसका मतलब क्या है, तो चलिए हम बताते हैं। ‘मोए मोरे’ और ‘मोए-मोए’ वर्तमान में लोकप्रिय हैं। सर्बियाई में, इसका वास्तव में अर्थ है “मेरा सागर”।