Ladli Bahna Yojana: बहनों को मिलेंगे 1000 रुपये का फायदा सरकार द्वारा, आज दूसरी किश्त करेंगे ट्रांसफर CM शिवराज सिंह चौहान
Ladli Bahna Yojana: आपको बता दे कि महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए साल 2023 में मध्य प्रदेश सरकार ने MP लाडली बहन योजना की शुरूआत की थी। राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में दूसरी किश्त जारी कर रहे हैं।
इंदौर में लाडली बहना योजना
Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में लाडली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम शिवराज ने जानकारी देते हुए कहा था कि 10 जुलाई को इंदौर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन के दौरान लाडली बहनों के खाते में योजना की दूसरी किश्त ट्रांसफर की जाएगी। राज्य में करीब 1.25 करोड़ बहनों को इस योजना का फायदा मिल रहा है। कार्यक्रम आज दोपहर 1 बजे ट्रांसफर किए जाएंगे।
इंदौर में सुपर कारिडोर पर हो रहे लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के लिए सुबह से ही महिलाएं आना शुरू हो गया है। दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं सुबह 10 बजे से ही यहां पर पहुंचने लगी हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में सूबे की बहनों को संबोधित भी करेंगे।

Read More
लाड़ली बहना सेन पिंक ड्रेस में पहुंची
Ladli Bahna Yojana: महिलाएं पूरे पिंक कपड़ों में लाड़ली बहना सेना लिखा कपड़ा बांधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची हैं। कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच बनाया गया है। इस मंच से मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे और उनका सम्मान करेंगे। वहीं बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पूरे पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया गया है। पंडाल फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
क्या है लाडली बहना योजना
Ladli Bahna Yojana: आपको बता दे कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की शुरूआत 28 जनवरी 2023 को की थी। राज्य सरकार की लाडली लक्ष्मी योजना के तहत मजदूर और कमजोर वर्ग की महिलाओं को सालाना 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इसका मतलब हर महीने 1,000 रुपये दिये जाने है।