High Cholesterol Warning Sign: असहनीय दर्द बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर।
High Cholesterol Warning Sign: मुख्य रूप से ज्यादातर लोगों को थायराइड, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारी काफी ज्यादा हो रही है। इन बीमारियों में कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी समस्या है, जो कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकती है। मुख्य रूप से हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर स्थिति पैदो हा सकती है।

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी भी है
High Cholesterol Warning Sign: आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी भी होता है। मुख्य रूप से गुड कोलेस्ट्रॉल से शरीर में हेल्दी सेल्स का निर्माण होता है। यदि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा बढ़ जाए, तो यह गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं, जिसमें शरीर में दर्द होना भी शामिल है।
Read More
दर्द हो सकता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इन हिस्सों में
High Cholesterol Warning Sign:
जांघ में दर्द
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर जांघ के मसल्स में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर धमनियों में ब्लॉकेज होने लगती है, जो दर्द की स्थिति को उत्पन्न कर सकती है। इसके साथ ही इसके कारण ऐंठन की समस्या भी हो सकती है। यदि आपको लंबे समय से जांघ में दर्द और ऐंठन हो, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कूल्हों में दर्द
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर आपके कुल्हों में काफी दर्द और ऐंठन की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, जब हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो यह धमनियों में ब्लॉकेज की वजह से कूल्हों के हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से दर्द और ऐंठन की स्थिति बन सकती है।
काफ मसल्स में तेज दर्द
कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में काफ मसल्स पर काफी ज्यादा तेज दर्द हो सकता है। इसकी वजह से शरीर में सही से ब्लड सर्कुलेट नहीं हो पाता है। खासतौर पर पैरों के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन काफी ज्यादा प्रभावित हो सकता है, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। इसलिए दर्द और ऐंठन हो सकता है।
यह सब तरीके अपना सकते हैं दर्द की स्थिति में
High Cholesterol Warning Sign: कुल्हों, काफ और जांघ में दर्द होने पर तुरंत ब्लड टेस्ट कराएं। ब्लड टेस्ट कराने से कोलेस्ट्रॉल की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। मुख्य रूप से इस स्थिति में आपको लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराने की जरूरत पड़ती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के बारे में सही जानकारी मिल सके।
कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हो सकतें है यह पैरों पर
High Cholesterol Warning Sign:
- पैरों के तलवों में दर्द होना
- पैरौं में सुन्नता महसूस होना
- पैरों का ठंडा होना
- पैरों की स्किन के आसपास नीला दिखना
- उंगलियों में सूजन होना।