Employee Salary Update

Employee Salary Update: वेतन रोके जाने पर योगी सरकार ने दी इतने दिन की मोहलत ! जानिए पूरी खबर ! 

Employee Salary Update: सरकारी कर्मचारी के वेतन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दे दिया है जिन्होंने अपने संपत्ति का बुरा अभी तक ऑनलाइन जमा नहीं किया है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को संपत्ति का विवरण जमा करने की अंतिम तिथि के लिए एक महीना बढ़ा दिया है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सरकारी कर्मचारी के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है… यह जानने के लिए इस लेख में अंत तक बन रहे… 

गृह विभाग को लिखा गया पत्र ! 

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को पत्र लिखा था पत्र में संपत्ति का ब्योरा देने के लिए समय मांगने की बात कही गई थी। पहले 31 अगस्त तक संपत्ति की जानकारी पोर्टल पर जमा करनी थी। कई वजह से प्रदेश के कर्मचारी तय समय पर जानकारी अपलोड करने में सक्षम नहीं हो पाए। इसलिए अब सरकार ने इसकी आखिरी तारीख में एक महीना बढ़ा दिया है। 

क्यों रोका जा रहा है वेतन ! 

फर्जी धांधली को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नया कदम उठाया है। जिसमें सरकारी कर्मचारियों को अपने संपत्ति का बुरा ऑनलाइन जमा करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश को ना मानने वालों का वेतन रोकने की बात की गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 31 अगस्त तक हर हाल में मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों की चल अचल संपत्ति का पूरा विवरण देने का निर्देश जारी किया था। मुख्यमंत्री ने भी सभी कर्मचारियों को इसके लिए सख्त हिदायत दी थी। और कहा था कि जिन कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी की डिटेल नहीं दी है, उन्हें सरकारी आदेश के चलते अगस्त महीने की सैलरी नहीं दी जाएगी। 

70% से अधिक कर्मचारियों ने दिया संपत्ति ब्योरा ! 

जानकारी के मुताबिक अभी तक 71 फ़ीसदी कर्मचारियों ने अपने संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर जमा कर दिया है। उत्तर प्रदेश में कुल 846640 सरकारी कर्मचारी हैं सूत्रों के अनुसार जिनमें से सिर्फ 602075 कर्मचारियों ने अभी तक अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। आदेश के अनुसार अगर सरकारी कर्मचारी अपने संपत्ति का विवरण ऑनलाइन नहीं जमा करेंगे तो उनका वेतन भी जारी नहीं किया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *